September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हंस फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा नेत्र चिकित्सा महोत्सव का आयोजन, आखो की सभी बिमारीयो का मुफ्त होगा इलाज।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। हंस फाउंडेशन द्वारा कोटद्वार में देवी रोड पर तड़ियाल चौक के निकट शिबबूनगर गणेश पैलेस स्थित हंस क्लिनिक में विशाल नेत्र चिकित्सा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
करूणामयी माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज की प्रेरणा से 11 से 17 दिसम्बर तक होने वाले नेत्र चिकित्सा महोत्सव में चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद का आपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के साथ ही भेंगापन व तिरछापन का ईलाज व आपरेशन के अलावा बाल नेत्र चिकित्सा की जाएगी। हंस क्लिनिक के विवेक भंडारी के अनुसार इस दौरान कोरनिया, पुतली की जांच एवं ग्राफ्टिंग आपरेशन के अलावा नाखूने, नासूर व पलकबन्दी का आपरेशन, परदे का उपचार व आपरेशन में हिले हुए परदे के आपरेशन किए जाएंगे। श्री भंडारी ने जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में नेत्र चिकित्सा महोत्सव का लाभ उठाएं

Share