August 2, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

लंबे समय की फरारी भी ना आई हिस्ट्रीशीटर यूसुफ़ के काम, उधमसिंह नगर की पुल भट्टा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खिला दीं जेल की हवा, पकड़ा गया आरोपी नशीले प्रदार्थ और गौ मांस की तस्करी मे था माहिर.!

 

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार )

एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन के चलते थाना पुलभट्टा पुलिस ने लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर व वारण्टी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर, एनडीपीएस एवं गौमांस तस्करी सहित 07 अभियोगों में नामजद चल रहा था और लंबे समय से फरार चल रहा था आपको बता दे की थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टी एवं थाना पुलभट्टा के *हिस्ट्रीशीटर यूसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी चारबीघा सद्दाम गोटिया, सिरौलीकला*, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024, धारा-03 गुंडा अधिनियम के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित होने से बच रहा था तथा पुलिस गिरफ्तारी से भी लगातार फरार चल रहा था

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

 

1. यूसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी चारबीघा सद्दाम गोटिया, सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर।

 

*अपराधिक इतिहास-*

 

➡️ FIR No. 138/2016, धारा 324/504/506 IPC

 

➡️ FIR No. 118/2017, धारा 8/22 NDPS Act

 

➡️ FIR No. 75/2018, धारा 3(5)/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं 3/11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम

 

➡️ FIR No. 116/2018, धारा 452/354(क)/323/504/506 IPC

 

➡️ FIR No. 66/2020, धारा 147/186/269/328/504/506 IPC

 

➡️ FIR No. 91/2020, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

 

➡️ FIR No. 202/2022, धारा 8/21/29/60 NDPS Act

*पुलिस टीम-*

➡️ अ0उ0नि0 प्रताप सुयाल

➡️ अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र

➡️ कांस्टेबल चारु पन्त, थाना पुलभट्टा

You may have missed

Share