
एक वर्ष का कार्यकाल मे एसएसपी नैनीताल के निर्देशन मे नैनीताल पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए कहीं 06 घंटे में खुलासा किया तों कहीं 10 घंटे में आरोपियों क़ी गिरफ्तारी, तो कहीं 24 और 48 घंटे के भीतर बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया है आपको बता दे क़ी *अब तक नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस ने करीब , 10 करोड़ 93 लाख की बरामदगी, 150 अभियोग पंजीकृत, 184 अभियुक्तों की गिरफ्तार कर जेल भेजा है इसके साथ ही कैंची धाम जैसे चुनौती पूर्ण मेल को सरलता और सुगमता से कराया संपन्न आम जनमानस में जमकर की तारीफ क़ी है
एसएसपी के निर्देशन मे एक साल मे किये गये सरहानीय कार्यों का विवरण
🔹 06 घंटे में खुलासा: हल्द्वानी बड़ी मंडी में बहुचर्चित डबल मर्डर मामले का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
🔹 10 घंटे में गिरफ्तारी: वल्दियाखान क्षेत्र में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास, लूट एवं मारपीट के आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया।
🔹 12 घंटे में गिरफ्तारी: कालाढूंगी क्षेत्र में ट्रैक्टर से कार सवार को कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपी को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया।
🔹 24 घंटे में खुलासा: हल्द्वानी जज फार्म गोलीकांड एवं हत्या के मामले में पार्षद को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा गया
🔹 24 घंटे में गिरफ्तारी:
मुखानी में बुजुर्ग महिला से झपटमारी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, सोने के कुंडल बरामद।
मुखानी के कार्यालय में चोरीतुम आवर सिर्फ फोटो खींचते समय आगे करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3,17,500 नकदी एवं दस्तावेज बरामद।
🔹 48 घंटे में खुलासा:
मुखानी के बहुचर्चित राधिका ज्वैलर्स चोरी प्रकरण में मकसूद समेत 03 शातिर चोर बनबसा से गिरफ्तार, ₹22 लाख का सोना बरामद।
🔹लालकुआं में ₹35 लाख से अधिक के सोने के आभूषणों की 03 चोरियों का खुलासा कर अभियुक्त गिरफ्तार।
🔹 अन्य बड़ी बड़ी सफलताएं:
▪️गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा, 09 अभियुक्त गिरफ्तार; 07 तमंचे, 19 कारतूस, 03 वाहन एवं ₹2,39,000 की लूटी गई नकदी बरामद।
▪️रामनगर में रिजॉर्ट में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 लोग गिरफ्तार।
▪️भवाली में प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़े सेक्सटॉर्शन मामले का पर्दाफाश।
▪️रामनगर में नवविवाहिता की दहेज हत्या का खुलासा, पति, सास, जेठ एवं ननद गिरफ्तार।
▪️रामनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
▪️गौला पार में करोड़ों के IPL सट्टा गैंग का पर्दाफाश, 01 घंटे में 03 सटोरिये गिरफ्तार।
▪️मुखानी में 02 चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार; ₹09 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद।
▪️अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में EVCL क्रिकेट लीग धोखाधड़ी का खुलासा, ₹32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार एवं बैंक खाते फ्रीज।
▪️अधिक ब्याज एवं गारंटी का झांसा देकर लगभग ₹6.7 करोड़ की ठगी करने वाले 02 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
▪️रामनगर में घर एवं रिजॉर्ट की 02 चोरियों का खुलासा, ₹30 लाख से अधिक के सोने के आभूषण एवं ₹12 लाख नकद बरामद।
▪️रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में फेस-1 एवं फेस-2 में प्रभावी कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।
📱 *जनसेवा की बड़ी उपलब्धि 80 लाख रुपये से अधिक कीमत के 912 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए।*
*🚫 अपने कार्यकाल में नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार*
दिनांक 28.10.2025 से 25.11.2026 तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही
*कुल पंजीकृत अभियोग – 150*
*कुल गिरफ्तार अभियुक्त – 184*
*कुल बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत – ₹10 करोड़ 93 लाख*
*नशे के विरुद्ध बरामदगी का विवरण:*
चरस – 25 किलो 846 ग्राम ( कीमत लगभग ₹51.60 लाख)
स्मैक – 03 किलो 24 ग्राम 675 मिलीग्राम ( कीमत लगभग ₹9.72 करोड़)
गांजा – 179 किलो 215 ग्राम ( कीमत लगभग ₹44.80 लाख)
डोडा – 34 किलो 799 ग्राम ( कीमत लगभग ₹1.74 लाख)
नशीले कैप्सूल एवं गोलियां – 1,422 ( कीमत लगभग ₹71,100)
नशीले इंजेक्शन – 2,325 ( कीमत लगभग ₹1.16 लाख)

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात,पीड़ितों के साथ बैठकर साझा किया उनका दुःख-दर्द,मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश,देहरादून में 22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 2,044 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन.!
सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा,सभी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिये निर्देश,आचार संहिता लागू होने से पहले समूह लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण के दिये निर्देश, लखपति दीदी योजना और स्वरोजगार कार्यक्रमों की भी कि समीक्षा.!