विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-
*1- कोतवाली पटेलनगर*
*01 अभियुक्त को 10.88 अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार*
पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 25/11/2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान पटेलनगर क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मोहसिन पुत्र अनवर को लगभग 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.88 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज़ किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहसीन पुत्र अनवर राव निवासी बडी मस्जिद के पास मेहुँवाला पटेलनगर, देहरादून, उम्र 37 वर्ष
*बरामदगी:*
10.88 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 03 लाख 25 हज़ार रू0)*
*02: थाना क्लेमेंटाउन*
*03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.87 अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*
दिनांक 25/11/2026 की रात्रि में क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान आशारोड़ी बैरियर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त आशीष अग्रवाल उर्फ चाइनीज को लगभग साढे 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.87 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0- 125/26, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थोे की तस्करी व चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
आशीष अग्रवाल उर्फ चाइनीज पुत्र सर्वेश अग्रवाल निवासी जाली गांव मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी:*
10.87 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य 03 लाख 25 हज़ार रू0)
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त आशीष:*
1- मु0अ0सं0: 10/2023 धारा: 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून।
2- मु0अ0सं0: 65/2024 धारा: 379/411 भादवि थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून।
*3- कोतवाली विकासनगर*
*09.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
दिनांक: 25/11/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान कुल्हाल क्षेत्र से एक अभियुक्त बिलाल पुत्र इस्लाम को लगभग 03 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 09.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थोे की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- बिलाल पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट पोस्ट ढालीपुर, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
*बरामदगी :-*
09.32 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 03 लाख रू0)*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त बिलाल:*
1- मु0अ0सं0- 15/2026 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर
2- मु0अ0सं0: 130/2026 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर
3- मु0अ0स0: 363/2026 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात,पीड़ितों के साथ बैठकर साझा किया उनका दुःख-दर्द,मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश,देहरादून में 22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 2,044 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन.!
सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा,सभी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिये निर्देश,आचार संहिता लागू होने से पहले समूह लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण के दिये निर्देश, लखपति दीदी योजना और स्वरोजगार कार्यक्रमों की भी कि समीक्षा.!