October 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर राजधानी मे पुलिस ने चलाया ऑपेरशन नाईट स्ट्राइक,नियमो को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों को पढ़ाया कानून का पाठ,सड़को पर बे वजह घूमने वालों पर भी क़ी गई कार्यवाही.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

एसएसपी प्रमेंद डोभाल के निर्देश पर राजधानी मे चला *“ऑपेरशन नाईट स्ट्राइक“**वीकेंड पर नगर से देहात तक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान होटल, बार, पब, रेस्ट्रोरेंट आदि में की गयी औचक छापेमारी की कार्यवाही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लगभग 2000 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 35 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर की सत्यापन की कार्यवाही, 81 पुलिस एक्ट में किये चालान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज कर दिया साथ ही *यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 16000 /- ₹ का जुर्माना वसूल किया और पुलिस ने चेकिंग के दौरान 65 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया प्राप्त जानकारी के अनुसार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई

 

इसी क्रम में दिनांक- 03-04/10/2026 की रात्रि में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में 1809 वाहनों को चैक करते हुए 1900 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 16000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 65 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

You may have missed

Share