October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विधुत आउटसोर्स संविदा कर्मचारीयों ने की कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

देहरादून

उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में विधुत आउटसोर्स संविदा कर्मचारीयों ने की कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर से मुलाकात उन्होंने विधायक श्रीमती सविता कपूर को एक ज्ञापन सौंपा।
एंव मांग की के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के आधार पर नियमितीकरण/व समान कार्य समान वेतन में इन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए लम्बे समय से बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं विधुत आउटसोर्स संविदा (एस,एच, जी,) कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल ने कहा की यह कर्मचारी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं इन्हें भी उत्तराखंड सरकार की नियमितिकरण नियमावली अनुसार विभाग में समायोजित किया जाए एक जैसे माध्यम व एक जैसा कार्य करने वाले कर्मचारियों को वेतन भी एक जैसा ही मिलना चाहिए राजधानी देहरादून की विधुत व्यवस्था सुचारू रखनें में इन सहायता समूह के विधुत संविदा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इन कर्मचारियों को प्राथमिकता देते हुए नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कर्मचारियों की बात को गंभीरता से सुना और कर्मचारीयों को की बात जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखनें का सकारात्मक आश्वासन दिया।
संगठन के संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अन्तर्गत इन आउटसोर्स SHG विद्युत संविदा कर्मियों को नियमितीकरण/व समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ मिलना चाहिए क्योंकि सभी सरकारी कर्मचारियों के स्थान पर लगातार लम्बे समय से कार्यरत हैं।
इस अवसर पर उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट
महामंत्री हिरा लाल, महामंत्री अंकुश शर्मा, उपाध्यक्ष निशिकांत सोनकर, कोषाध्यक्ष सचिन कंडवाल, शमीम सिद्की मीडिया प्रभारी,राजेन्द्र तोमर, श्रीमती संध्या, विजय कुमार सोनी, सुरेश चौधरी, पवन रावत, विजय कुमार,दिपक बिष्ट, अजित कश्यप, छोटे लाल,पंकज नेगी, नीरज कुमार, अनुप कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार,अनुप कुमार, शाहिद बेग, गबर सिंह पेटवाल, सुरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share