
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
आर्य समाज मंदिर डोईवाला के वार्षिक चुनाव विधिवत रूप से सम्पन्न हुए। जिसमें ओकेश चौहान को प्रधान और वेद प्रकाश धीमान को मंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। रविवार को हुए वर्ष 2024-25 के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक पुष्प गुसाईं व रक्षा थापा की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से ओकेश चौहान प्रधान, वेदप्रकाश धीमान मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा संजय सक्सेना और मनीष वत्स उप प्रधान, नरेन्द्र वर्मा उपमंत्री, जयदेव धीमान कोषाध्यक्ष, राजपाल वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, यशपाल आर्य, पिंकी देवी को अन्तरंग सदस्य, हरीशचन्द्र वर्मा पुस्तकालय अध्यक्ष, नेत्रपाल रोहिला व सुरेन्द्र वर्मा को जिला प्रतिनिधि, अनिता वर्मा आर्यवीर दल, नेत्रपाल रोहिला लेखा निरीक्षक और मनीष धीमान कानूनी सलाहकार निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा की समिति के अनुरूप कार्य करेंगे। इस दौरान संजय वर्मा, दिलबाग सिंह, निधि सक्सेना, रिहान वर्मा रणवीर आदि मौजूद थे।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर की बरामदगी मे आरोपी को कराई एक साल की सजा,मजबूत साक्ष्य और गुणवत्ता पूर्ण साक्ष्य संकलन के चलते मिला आरोपी को करनी का फल.!
मोहम्मद अवतार और मो.मकसूद को बुलेट चलाने का शौक पड़ा भारी,देहरादून की रायपुर पुलिस ने बुलेट चोरी के आरोप मे दोनों को किया गिरफ्तार,बेचारे दो दिन भी नहीं घूम पाए चोरी की बुलेट मोटर साइकिल पर.!
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को दीं श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर.!