उत्तराखंड के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने की कवायद शुरू…….
नई टिहरी: टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज (टीएचईसी) को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने के लिए शासनस्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में 14 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में देहरादून में एक हाई लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय, उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति, आईआईटी रुड़की के निदेशक, टीएचडीसी इंडिया के प्रबंध निदेशक और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम के निदेशक शामिल होंगे।
टिहरी जिले के भागीरथीपुरम में वर्ष 2011 में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई थी। विधायक किशोर उपाध्याय की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत वर्ष कॉलेज को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने की घोषणा की थी।
मामले में मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में तकनीकी शिक्षा सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। अब शासनस्तर पर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गई है।
उपसचिव श्रीप्रकाश तिवारी की ओर से इस संबंध में नौ अगस्त को जारी पत्र में बताया गया है कि टिहरी हाइड्रों इंजीनियरिंग कॉलेज (टीएचईसी) को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने को लेकर 14 अगस्त को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षा में देहरादून में बैठक होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन