राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। आजअपराह्न 2:51 बजे जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई है। जनपद में आये भूकंप को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों एवं समस्त तहसीलों में उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर से भी जानकारी ली जा रही है।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार