March 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में बागेश्वर के कपकोट में भूकंप के झटकों से डोली धरती। 2.8 रही तीव्रता।

उत्तराखंड में बागेश्वर के कपकोट में भूकंप के झटकों से डोली धरती। 2.8 रही तीव्रता…..

देहरादून: बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Share