March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

थाना ककरौली पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर गौकश / वांछित अभियक्तगण घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार ।* ❇️ *ग्राम ढांसरी के जंगल में हुई गौकशी की घटना का किया गया सफल अनावरण ।* ❇️ *अभियुक्तगण के कब्जे से गौकशी के उपकरण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद ।

❇️ *थाना ककरौली पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर गौकश / वांछित अभियक्तगण घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*

❇️ *ग्राम ढांसरी के जंगल में हुई गौकशी की घटना का किया गया सफल अनावरण ।*

❇️ *अभियुक्तगण के कब्जे से गौकशी के उपकरण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद ।* जनपद मुजफ्फरनगर में गौकश / गौतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेयी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ककरौली श्री सुनील कसाना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक17.05.2024 को थाना ककरौली पुलिस की ग्राम ढांसरी के जंगल में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 शातिर गौकश / वांछित अभियुक्तगण घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए ग्राम ढांसरी के जंगल में हुई गौकशी की घटना का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 09.05.2024 को थाना ककरौली पुलिस को ग्राम ढांसरी के जंगल में गौकशी की सूचन प्राप्त हुई थी जिस पर थाना ककरौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ईख के खेत में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना ककरौली पर मु0अ0सं0 97/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधिनयम पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।

आज दिनांक 17.05.2024 को थाना ककरौली पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्राम ढांसरी के जंगल में गौकशी करने के उद्देश्य से इकट्ठे हो रहे हैं जिनके पास अवैध असलाह भी हैं । सूचना पर थाना ककरौली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो ईख के खेत के पास चकरोड पर 03 व्यक्ति बैठे दिखाई दिए । पुलिस टीम घेराबंदी करते हुए आगे बढी तो उक्त व्यक्तियों द्वारा अचानक पुलिस टीम को देखते हुए जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए गए । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायल हो गए तथा 01 बदमाश अँधेरा व ईख की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । जिसे पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया ।

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* नदीम उर्फ कल्लू पत्र शमीम निवासी बागोंवाली हाल निवासी ग्राम व थाना ककरौली, मुजफ्फनगर ।
*2.* अजहर पुत्र शमीम निवासी बागोंवाली हाल निवासी ग्राम व थाना ककरौली, मुजफ्फनगर ।
*3.* तैय्यब उर्फ बहरा पुत्र रफीक निवासी तेवड़ा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।

*बरामदगीः-*
✅ 03 तमंचे मय 03 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर ।
✅ 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल नं0 डीएल 9 एस 5827 (घटना में प्रयुक्त) ।
✅ *गौकशी के उपकरण-* 03 छुरे, 01 दाव, 04 रस्से, 03 प्लास्टिक के कट्टे व 01 प्लास्टिक का थैला ।

*नोट-* थाना ककरौली पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 श्री नीरज यादव थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।
*2.* उ0नि0 श्री रविन्द्र परिहार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।
*3.* उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।
*4.* है0का0 प्रेमचंद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।
*5.* है0का0 विजय नावी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।
*6.* का0 सचिन कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ।
*7.* का0 नोनपाल सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर

You may have missed

Share