March 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रमजान के पाक महीने मे ही भाई ने बहन के साथ कर दिया बलात्कार,मुज़फ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खिलाई हवालत की हवा !!

मुज़फ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसर कल वादी द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके चचेरे भाई आशमोहम्मद उर्फ आशु पुत्र नूरा निवासी पुरबालियान थान मंसूरपुर द्वारा उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गलत कार्य करने की घटना कारित की गयी है। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 62,64(2),60(क),61)2),351(2),352 बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 18.03.2026 को अभियुक्त आशमोहम्मद उर्फ आशु उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

You may have missed

Share