October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ की तेज व साहसिक रेस्क्यू कार्यवाही के चलते श्रद्धालुओं की बची जान, गहरी खाई मे गिरे 15 लोगों का किया सफल रेस्क्यू,एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. देर रात्रि घायलों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल !

 

 

कल देर रात करीब *22:47 बजे* डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि *आमपड़ाव* के पास एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है।

सूचना पर *चौकी ज्योलीकोट* से *उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा* मय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर *भट्ट भुट्टा मोड़* के पास टेंपो ट्रैवलर संख्या T0825CH5768B लगभग *50 फीट गहरी खाई* में गिरा हुआ पाया गया, जिसमें कई लोग घायल अवस्था में थे।

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल एवं एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क पर लाया गया।

घायलों को चौकी ज्योलीकोट हाईवे पेट्रोल कार 108 एम्बुलेंस की सहायता से

 

* सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी

* चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी

* सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी

उपचार हेतु भिजवाया गया।

दौराने उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिट में डॉक्टरों द्वारा *गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली*

*सोनू कुमार (32 वर्ष)* निवासी बरहेन गांव, को मृत घोषित किया गया।

 

*घायलों का विवरण निम्न है-*

 

1-अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

2-सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

3-सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

4-दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

5-निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

6-श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

7-पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

8-यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

9-अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

10-अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

11-शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

12-हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

13-श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

14-वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

15-विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

*SSP नैनीताल पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल-चाल*

घटना की सूचना पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* देर रात अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली एवं घायलों व परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share