
टिहरी की मुनी के रेती पुलिस ने _पहाड़ी से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर घायल हुए युवक का सफल रेस्क्यू कर एक घर का चिराग बुझने से बचा लिया प्राप्त सुचना के आधार पर थाना मुनि की रेती को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शाम करीब 18.00 बजे नीर रिजॉर्ट के नीचे सड़क से एक युवक पहाड़ी से लगभग 500 मीटर नीचे ढंगार में गिर गया है और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनि की रेती चौकी तपोवन की पुलिस टीम SDRF टीम तथा स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना होकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत कठिन एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर घायल युवक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। *घायल की पहचान प्रेम कुमार ठाकुर, पुत्र श्री अशोक ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोयल डेरी, नजफगढ़, संत एन्क्लेव, दिल्ली के रूप में हुई है।*प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल युवक को एंबुलेंस (108) के माध्यम से एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक को गिरने के कारण शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, किंतु समय रहते किए गए त्वरित रेस्क्यू के कारण उसकी जान बचाई जा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने दिल्ली निवासी 7 अन्य साथियों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश क्षेत्र आया था तथा लक्ष्मण झूला के समीप स्थित हनुमान मंदिर के आश्रम में ठहरे हुए थे। दिन के समय सभी युवक नीर क्षेत्र की ओर घूमने गए थे, जहां संतुलन बिगड़ने के कारण प्रेम कुमार ठाकुर अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गया। घटना की सूचना तत्काल उस व्यक्ति के परिजनों को दे दी गई है। टिहरी पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं मानवता पूर्ण प्रयासों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर