
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डोसनी की ओर से मोहम्मदपुर जाने वाले खेतों के रास्ते में कुछ लोग गौकशी की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक छोटा हाथी (UK17CA5384) पर सवार 03 व्यक्तियों को रोका, जो 02 गौवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक बाँधकर गौकशी हेतु ले जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 02 गौवंशीय पशुओं को सकुशल मुक्त कराया गया तथा सनव्वर निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द को मौके से हिरासत में लिया गया। अन्य 02 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
मौके से गौकशी उपकरण एवं परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (UK17CA5384) बरामद किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा संख्या 1207/25 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता*
सन्नवर पुत्र लियाकत निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 02 जीवित गौवंशीय पशु
2. गौकशी हेतु उपकरण
3. परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी (UK17CA5384)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 दीपक चौधरी
2. हे0कानि0 शूरवीर सिंह
3. कानी0 आशीष पाण्डे –
4. कानी0 रविन्द्र चौहान
5. कानी0 अक्षय तोमर

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!