
पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था ठिकाने
पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में मिली गोपनीय सूचना पर 03 दिन से जालंधर में डाला था डेरा
अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारंट तथा कुर्की के आदेश हुए थे प्राप्त
अपराधी पुलिस से बचने के चाहे कितने भी घर बदल लें, दून पुलिस उन्हें उनके असली घर जेल पहुँचा कर ही रहेगी :- एसएसपी देहरादून
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे। जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सँ0 – 33/12 धारा 302, 201, 420, 467, 468, 396, 412 आईपीसी में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारेंट तथा धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई परंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया, टीम द्वारा 03 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए दिनाँक 27/10/23 को काफी प्रयासों के बाद जालन्धर में एक फैक्ट्री के बाहर से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
*नाम पता अभियुक्त :-*
मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) ), उम्र 44 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विकेंद्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन।
2- कांस्टेबल सुरेंद्र
3- कांस्टेबल मुकेश

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा