जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुर्जरों वाली गांव में तेंदुए के आतंक से स्थानीय लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। क्षेत्र में इस प्रकार से व्याप्त है कि दिन ढलने के साथ ही पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आने लगे हैं और लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई है लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही विभाग की ओर से देखने को नहीं मिली है, हालांकि सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दस्ता मौके पर गस्त कर रहा है लेकिन विभागीय दस्ते को तेंदुए की भनक नहीं लग पाई है।
रायपुर गुर्जरों वाली क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इनकी संख्या 2 है लेकिन अभी पूरी तरह से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि यह स्पष्ट हो चुका है कि एक तेंदुआ गुजरो वाली क्षेत्र में सक्रिय है, दावा किया जा रहा है कि आज रात लगभग 8:30 बजे स्थानीय निवासी अंकित जुयाल की छत पर काफी देर तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों द्वारा जब हल्ला मचाया गया तो तेंदुआ वहां से दूसरे की छत पर कूदा और बाद में खेतों में चला गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तेंदुए ने बिल्ली के तीन बच्चों को भी शिकार बनाया गया है जो पास ही के एक घर में पाली हुई थी। तेंदुए की उपस्थिति के बाद स्थानीय लोग रात को पटाखे छोड़ते भी नजर आए जिससे कि तेंदुआ क्षेत्र से दूर चला जाए। स्थानीय निवासी अरुण जुयाल का कहना है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को सूचित किया गया है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई ऐसी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है जिससे कि लोग इस दहशत से मुक्ति पा सके।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक