
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज ऋषिकेश से अहमदाबाद जा रही योगा एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार स्टेशन पर पहुचते ही आग लगने से अफरा तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से कूदने लगे हालांकि कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के कुछ देर बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया प्राप्त सूचना के आधार पर
गाड़ी संख्या 1903 अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस रविवार सुबह ऋषिकेश से चलेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। रुड़की से बाहर निकलने के बाद इकबालपुर के पास ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। आग की सूचना मिलते ही सवारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि
तब तक आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी प्रकार का कोई नुकसान या जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण ब्रेक लगाए जाने से उठी चिंगारी बताई गई है। सबकुछ सामान्य होने पर ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। ऋषिकेश योग नगरी स्टेशन एस एस ज्ञानेंद्र परिहार ने बताया कि ट्रेन सुबह सही समय पर ऋषिकेश से रवाना हुई थी। सूचना है कि ब्रेक लगाने के कारण हल्की आग लग गई थी लेकिन सब कुछ सही मिलने के बाद कुछ देर बाद ही ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार