
वर्तमान में अपने चरम पर चल रहे यात्रा एवं पर्यटक सीजन पर वीकेंड के दौरान देहरादून वह मसूरी में भारी संख्या में पर्यटकों एवं यात्रा वाहनों के आने के कारण यातायात के अतिरिक्त दबाव से पर्यटकों तथा आम जनमानस को बचाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा एक प्रभावी यातायात प्लान बनाया गया था । इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस मुख्यालय तथा रेंज कार्यालय से के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य शाखों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 14-06-25 को वीकेंड होने के उपरांत भी देहरादून तथा मसूरी में यातायात के पढ़ने वाले अतिरिक्त दबाव को नियंत्रित किया जा सका जिससे यातायात के सुचारू संचालन में काफी सहायता प्राप्त हुई।
इस दौरान वीकेंड पर मसूरी से देहरादून आने वाला ट्रैफिक को कुठाल गेट ,साई मंदिर ,काठ बांग्ला पुल , कृषाली चौक चौक से होते हुए दिल्ली ,हरिद्वार ,ऋषिकेश व अन्य स्थानो के लिए भेजा गया। इसी प्रकार देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बायपास से बल्लूपुर चौक से सप्लाई चौक से किमाड़ी मार्ग से हाथी पांव से ज़ीरो पॉइन्ट होते हुए मसूरी की ओर भेजा गया। जिससे शहर में आने तथा शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के रुट अलग-अलग होने के कारण यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया गया।
आगामी दिनों में राजपुर रोड स्थित आशियाना में प्रस्तावित वीवीआइपी कार्यक्रम के दृष्टिगत राजपुर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में संबंधित विभागों/कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र संपन्न कराने हेतु वार्ता की गई ।

साथ ही राजपुर रोड पर यातायात के अध्यक्ष दबाव पड़ने पर यातायात को जाखन से मसूरी डायवर्ज़न पर यातायात के शिफ्ट कर यातायात का सुचारु संचालन सूनिश्चित किया गया।
पुलिस द्वारा किया गए प्रयासों की यात्रियों/पर्यटकों तथा आमजनमानस द्वारा सराहना की गई।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा