September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

परिक्षा सत्र शुरू होने के चलते हरिद्वार पुलिस ने उतरवाये अवैध लाउडस्पीकर, मंदिर मस्जिद और गुरूद्वारो पर बज रहे थे तेज आवाज वाले भोंपू, छात्रो और अभिभावको ने ली चैन की सांस।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ध्वनी प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने आज हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारा पर संचालकों को लाउडस्पीकर के प्रयोग के सम्बन्ध में मा0 हाईकोर्ट के आदेशों तथा आजकल चल रही परीक्षाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तत्पश्चात संचालकों ने पुलिस की मौजूदगी में अनाधिकृत व नियम विरुद्ध स्थापित लाउडस्पीकर उतरवाये गये हरिद्वार पुलिस के इस प्रयास की परिक्षा देने वाले छात्रो और अभिभावको द्वारा सराहना कर धन्यवाद दिया गया।

Share