देहरादून
15 अगस्त से पहले दिल्ली में भारी मात्रा में कारतूस मिलने और इसमें दून स्थित रायल आर्म्स के संचालक के भी शामिल होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस ने दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया, लेकिन स्थानीय पुलिस ने रायल आर्म्स के संचालक परीक्षित नेगी के ठिकानों की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में कारतूस तस्करी के आरोप में देहरादून के गन हाउस का मालिक गिरफ्तार होने से दून में हड़कंप है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है, लेकिन दून के शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जिस दुकान की बात की जा रही, वह पटेल रोड पर स्थित है। पुलिस अपने स्तर पर गन हाउस के बारे में जानकारी जुटा रही है।
शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाना पुलिस ने कारतूसों की तस्करी के आरोप में दून के रायल आर्म्स का मालिक परीक्षित नेगी, उसके दो साथियों और जौनपुर के एक बदमाश के तीन साथियों को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार किया। उनके पास से 2,251 कारतूस बरामद किए, जो आठ तरह के लाइसेंसी हथियारों के हैं। यूपी के मेरठ जेल में बंद बदमाश अनिल व जौनपुर के एक गैंगस्टर के इशारे पर ये कारतूस देहरादून के रायल गन हाउस से पांच लाख रुपये में खरीदे गए थे।
रायल आर्म्स के मालिक की गिरफ्तारी से दून पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है, लेकिन दून के शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जिस दुकान की बात की जा रही, वह पटेल रोड पर स्थित है। पुलिस अपने स्तर पर गन हाउस के बारे में जानकारी जुटा रही है। संचालक के सगे-संबंधियों का पता लगाया जा रहा है। एसओजी और पुलिस, रायल आर्म्स मालिक के पकड़े गए लोगों से संबंध खंगाल रही है।

More Stories
संयुक्त निदेशक सुचना के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक,पहलगाम … जब समय थम सा गया, पुस्तक चौहान के निजी अनुभव पर आधारित !
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।