
राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों मे बारिश और कई स्थानों पर ओले पड़ने से जहां अचानक से तापमान में गिरावट आई है वहीं इस मौसम मेंं परिवर्तन के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां जकड़ रही हैं। जिला चिकित्सालय ओपीडी सहित आईपीडी में बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कई मरीजों को भर्ती कराया गया है, जबकि सैकड़ों मरीजो को ओपीडी में उपचार दिया जा रहा है।अप्रैल में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने जनपद के लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। गर्मी के दिनों में तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल, सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला चिकत्सालय अस्पताल ( कोरोनेशन अस्पताल ) के वरिष्ठ फिजिसियन डॉक्टर प्रवीण पंवार ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव (गर्म-ठंडा) से वायरल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, एलर्जी, और पेट की समस्याओं का कारण बन रहा है। इससे बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना होगा। पौष्टिक आहार (विटामिन सी) लें, गर्म पानी पिएं और साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। भीड़भाड़ में मास्क का प्रयोग करें। यह वायरल के संपर्क मे आने से आपका बचाव करेगा जिला अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद पंवार ने बताया की अस्पताल मे अचानक से बढ़ने वाले मरीजों के चलते भीड़ बढ़ी है जिसके चलते मरीजो को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे की पर्चा बनवाने वालों की भीड़ डॉक्टर को दिखाने मे लगने वाला समय दवाई के लिए लगने वाली लाइन इत्यादि ऐसे मे अस्पताल प्रबंधन सभी मरीजों की साहूलियतो का पूरा ख्याल रखता है अतः मरीज़ो को भी अस्पताल प्रबंधन का सहयोग करना चाहिए !

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
मसूरी मे जाम से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने की बड़ी पहल, अब रिक्शाओ की जगह दोड़ेंगे ई रिक्शा वाहन, एस डी एम मसूरी की निगरानी मे हुआ ई रिक्शा का सफल ट्रायल !