विनय कुमार बनाए गए कैंट के नए थाना प्रभारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जहां कल विपिन रावत मामले में लखीबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी को निलंबित किया गया था वही आज एक और आदेश जारी किया गया जिसमें थाना प्रभारी कैंट राजेंद्र सिंह रावत एवं ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रवि सैनी तथा उपनिरीक्षक जगत राम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना कैंट में राजेंद्र सिंह रावत के स्थान पर विनय कुमार को पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सभी पुलिसकर्मियों पर धरना प्रदर्शन ड्यूटी में लापरवाही करने का आरोप है, तथा उनके द्वारा सूचना होने के बावजूद भी सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा