आखिरकार मौसम ने अपना रंग दिखा दिया हैं जी हा जोशीमठ में आज सुबह 4 बजे से ही जमकर बर्फबारी हो रही हैं इस बर्फबारी से वहा की परेशान जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरो में हैं सुबह से हो रही है बर्फबारी,नगर के सुनील,परसारी,नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित पैंका,रविग्राम,मनोटी, लामारी, गांव में भी बिछी बर्फ की सफेद चादर,
हिम क्रीड़ा स्थली औली सहित ऊँचाई वाले इलाके भी बर्फबारी के चलते हुए सराबोर,साल की पहली बर्फबारी होने से जहाँ सेब बागवानों के चेहरों पर खुशी लौटी है वहीं बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद पूरी हुई है लेकिन इस बर्फबारी से प्रशासन को जोशीमठ मे भू धसाव आपदा राहत कार्यो सहित राहत शिविरों मे रह रहे प्रभावित परिवारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि अभी बर्फबारी शुरू हुई है लेकिन लगातार हिमपात होने से प्रशासन को राहत बचाव सहित वैज्ञानिकों के दलों को जाँच सहित सर्वे कार्यों को करने मे मुश्किलें जरूर पैदा हो सकती है

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त