
उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक बारिश हो रही है। कई जगह हाईवे बंद हैं। वहीं, तेज बारिश से देहरादून में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है। उधर, देहरादून में आज सभी स्कूल और आंगनबाडी केंद्र भी बंद रखे गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज अन्य जनपदों के साथ देहरादून मे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था जो कही ना कही सही साबित हो रहा है राजधानी मे आज सुबह सवेरे से है जोरदार बारिश हो रही है जिसके चलते पूरा देहरादून जलमग्न हो गया है
देहरादून के सभी नदी नाले उफान पर है खबर लिखें जाने तक किसी जान माल की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन नालापानी के नाले मे कुछ पशुओ के बहने और आई टी पार्क के पास राजेश्वर नगर फेस 2 मे कुछ दुकानों मे पानी घुसने की सुचना जरूर मिली है एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया की तेज बारिश के चलते शहर के सभी थाने चौकीयों को नदी नालो के समीप रहने वालो को सचेत कर दिया है और उन सभी को सुरक्षित स्थान पर जाने की सख्त हिदायत दे गई है पुलिस और एसडीआरएफ को किसी भी दुर्घटना से निबटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है !

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास