प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2023 की सांयकाल को केदारनाथ धाम पहुंचने वाले गुप्तकाशी-गौरीकुण्ड हाईवे पर चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत तरसाली के पास ऊपर पहाड़ी से चट्टान व मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग यातायात हेतु पूरी तरह से बाधित हो गया है। यहाँ पर सड़क का तकरीबन 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सीओ गुप्तकाशी विमल रावत ने बताया कि आज प्रातःकाल से ही दोनो छोर से मार्ग खोले जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहाँ पर काफी बड़े बोल्डर मलबा इत्यादि काफी मात्रा में आया हुआ है जिसके चलते फिलहाल मार्ग के सुचारु होने में काफी समय लगने की सम्भावना है।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री