मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। कही जगह तो कुछ मिनटों की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गई। वहीं मसूरी में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं।
वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है।
वही आज भारी बारिश के चलते मसूरी की सडके झील मे तब्दील हो गई पहाडो की रानी मसूरी मे चल रहे माल रोड के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के कारण ये हाल हुआ है वही मसूरी से कैम्पटी रोड भी बरसाती नाले का मलबा सडक पर आ जाने के कारण यातायात के लिए बंद हो गई है ।

More Stories
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !