March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के चलते, कुमाऊं के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल।

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के चलते, कुमाऊं के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल……

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 03.07.2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

तकम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 04.07.2024 (बृहस्पतिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनाँक 04.07.2024 (बृहस्पतिवार) को जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

You may have missed

Share