सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
वादी कमल सिंह दानू पुत्र गोपाल सिंह दानू निवासी इन्द्रानगर प्रथम, बिन्दुखत्ता लालकुआं, जनपद–नैनीताल द्वारा कोतवाली लालकुआं में आकर तहरीर दी गई कि दिनांक 15-01-2024 को आरोपियों द्वारा वादी उपरोक्त के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से तमंचे के 02 राउंड फायर किया गया। तहरीर के आधार पर *श्री डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* द्वारा तत्काल *कोतवाली लालकुआं* में *एफआईआर न0- 17/24 धारा- 147/148/307/323 भा0द0वि0 बनाम भगत सिंह दरियाल आदि* के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
* प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा लालकुआं क्षेत्र में घटित उपरोक्त घटना में संज्ञान लेकर संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
* हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी* तथा संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर *03 अलग-अलग* टीमें गठित की गई। जिनके द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों को चेक किया और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर सूचना प्राप्त कर मुखबिर मामूर किए गए।
मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को आर.टी.रोड बिलियर्ड बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ:-* आरोपियों द्वारा बताए गया कि दिनांक 15.01.2024 को लालकुआं घोड़ानाला रेलवे फाटक पर लङाई झगङा हो गया था। भगत दरियाल, देवेन्द्र सिंह नैनवाल, सचिन,विजय जोशी, सुभम दानू मेरे दोस्त हैं। कमल लोग मुझे रेलवे फाटक के पास दिखे तो हम लोग कमल के पास पहुंचे पुरानी चुनाव की रंजिश के चलते झगड़ा शुरू हो गया। भगत ने डराने के लिए अपनी नकली पिस्टल कमल दानू के सीने के पास लाकर ट्रिगर दबा दिया | वहा पर खङे लोगो ने भगत को पकङने का प्रयास किया तो हमने मारपीट शुरु कर दी और सचिन ने वही पड़े लोहे के पाइप से कमल के सिर पर जोर से मार दिया।सचिन ने लोहे का पाईप भगत को दे दिया था। उसके बाद उसने अपने घर को जाने वाले रास्ते में देवी मन्दिर से कुछ आगे पेङ के नीचे पिस्टल और लोहे के पाईप को पत्ते और झाड़ियां में ढककर छिपा दिया था।
*बरामदगी:-*
1- एक पिस्टल।
2- एक लोहे का पाईप।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
*1-* भगत सिंह दरियाल पुत्र देव सिंह दरियाल निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना- लालकुआं जनपद- नैनीताल उम्र-24 वर्ष।
*2-* सचिन सिंह दानू पुत्र देवेन्द्र सिंह दानू निवासी विकासपुरी नं0-02 बिन्दुखत्ता थाना- लालकुआं जनपद- नैनीताल उम्र- 25 वर्ष।
*3-* सतीश सनवाल पुत्र कृषणा नन्द सनवाल निवासी- इन्द्रपुर गरवाल हल्दूचौङ थाना- लालकुआं उम्र- 30 वर्ष।
*पुलिस टीम:-*
*1-* वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी।
*2-* उप निरीक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता।
*3-* कांस्टेबल आनंदपुरी।
*4-* कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला।
*5-* कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा।
*6-* कांस्टेबल कमल बिष्ट।
More Stories
राष्ट्रीय दिया समाचार की खबर का फिर दिखा असर,खबर का संज्ञान लेकर इलाज मे लापरवाही के आरोप मे माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल को किया सील, अस्पताल मे मौजूद डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुक़दमा हुआ दर्ज़ !
मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम सविन बंसल का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा हिट; 56 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित, आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा; 6.17 लाख के चेक वितरित; अब तक 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित; 19.24 लाख धनराशि वितरित !
उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सुचना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख किया प्रकट, प्रभावित परिवारों के प्रति जताई सहानुभूति जताई है। श्री अमित शाह ने धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत ली जानकारी, केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का दिया आश्वासन!