
जहां आम जन लहू जमा देने वाले सर्दी के दौरान अपने घरो मे दुबके रहते है वही पुलिस नागरिको की सुरक्षा के लिए सडको पर मुस्तैद रहती है इसी के फलस्वरुप आज रात करीब दो बजे सेलाकुई थाना क्षेत्र भाऊवाला में पुलिस- बदमाश की मुठभेड़ हो गई जिसमे बदमाश के पैर में गोली लग गई मुठभेड के बाद पुलिस घायल बदमाश को उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल के लिए रवाना किया गया
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय सिह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली जिसके बाद एसएसपी ने चिकित्सालय पहुंचकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली मुठभेड़ के बाद एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मण सिह रावत उर्फ लकी है जिस पर गैंगस्टर समेत कईसंगीन अपराध दर्ज है कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर पूर्व मे बदमाश पर चोरी ,नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, अनैतिक देह व्यापार इत्यादि के कुल 14 अभियोग है दर्ज मुठभेड़ के दौरान बदमाश से पल्सर मोटरसाइकिल 280 व 315 बोर का देसी तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुए है ये बदमाश सेलाकुई में हुई नकब्जनी की घटना में भी शामिल था जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी ।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री