बदरीनाथ (चमोली)। शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे नशे में धुत्त एक ट्रक चालक ने ट्रक से सड़क पर चल रहे तीर्थयात्रियों पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत तीन तीर्थयात्री और एक सफाई कर्मी घायल हो गए।
गंभीर घायल अवस्था में तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी, मेडिकल में भी इसकी पुष्टि हुई है।
पुलिस ने ट्रक चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रक को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन को टक्कर मारी, उसके बाद तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी और बाद में एक सुलभ शौचालय में घुस गया। ट्रक जोशीमठ से बदरीनाथ आया था।

More Stories
उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व लड़ाई झगड़ा करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि