बदरीनाथ (चमोली)। शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे नशे में धुत्त एक ट्रक चालक ने ट्रक से सड़क पर चल रहे तीर्थयात्रियों पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत तीन तीर्थयात्री और एक सफाई कर्मी घायल हो गए।
गंभीर घायल अवस्था में तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी, मेडिकल में भी इसकी पुष्टि हुई है।
पुलिस ने ट्रक चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रक को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन को टक्कर मारी, उसके बाद तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी और बाद में एक सुलभ शौचालय में घुस गया। ट्रक जोशीमठ से बदरीनाथ आया था।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश