दिनांक 05/11/22 को वादी श्री अजय कुमार पुत्र श्री प्यारेलाल निवासी ऋषिविहार, सीमाद्वार, बसंत विहार, देहरादून ने अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर कोतवाली नगर में मु०अ०स० 521/2022 U/S 379 ipc बनाम अज्ञात से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया।जिसके बाद चौकी प्रभारी लक्खा ने अज्ञात वाहन चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिसके क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दि0 05/11/22 को दौराने चेकिंग मद्रासी कॉलोनी के पास त्यागी रोड की और जाने वाले मार्ग पर से अभियुक्त नितिन मित्तल पुत्र श्री बृजराज मित्तल निवासी शांति विहार रोड, रायपुर देहरादून उम्र 33 वर्ष को उपरोक्त चोरी की गई उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 01 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया की मैं स्मैक का नशा करता हु जिसकी पूर्ति के लिए मै जिस वाहन में चाबी लगी होती है उसी को चोरी कर ले जाता हू और उसे औने पौने दाम मे बेच कर अपने नशे का सामान खरीद लेता हू। अभियुक्त को हिरासत पुलिस लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया
नाम पता अभियुक्त
*(१) नितिन मित्तल पुत्र श्री बृजराज मित्तल निवासी शांति विहार रोड, रायपुर देहरादून उम्र 33 वर्ष*बरामद वाहनों का विवरण*
1- UK07AL1959 स्कूटी एक्टिवा रंग काला*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
१.)उप निरी० प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी लखीबाग
३.) उप निरीक्षक पंकज कुमार
४.) का0 1003 मनोज बिस्ट
५.) का0 378 प्रदीप बहुखंडी


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!