गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के अंतर्गत बदरीनाथ धाम में वाहन चालकों के रात्रि विश्राम के लिए जल्द ही डोरमेट्री बनाई जाएगी। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर सेबदरीथ में प्रीफैब्रिकेटेड दो मंजिला डोरमेट्री निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसमें भूतल पर पार्किंग की सुविधा भी रहेगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही इसका निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के अनुसार डोरमेट्री का डिजाइन तैयार करें। स्थानीय लोगों, टैक्सी यूनियन और स्टेकहोल्डर से सुझाव लेकर डोरमेट्री का पीपीपी मोड में संचालन की व्यवस्था भी की जाए।
ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा पर आए वाहन चालकों के रात्रि विश्राम के लिए दो मंजिला प्रीफैब्रिकेटेड डोरमेट्री निर्माण प्रस्तावित की गई है। जिसमें भूतल पर पार्किंग और पहले और दूसरे तल पर 240 बैड के साथ किचन की सुविधा और शौचालय, स्नानागार की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने पर जल्द इस पर काम किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट मौजूद थे।

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि