
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना व यातायात प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर रात्रि में वाहनों पर अनाधिकृत रुप से लगी फ्लैशर लाइट (चकाचौंध वाली लाइटें) लगाकर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतू निर्देशित किया गया। चकाचौंध वाली लाइटें सामने वाले वाहन चालकों की आंखों में सीधी पड़ती है, जिसकारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को सायं से लेकर रात्रि तक जनपद के समस्त थाना और यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैशर लाइट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ साथ ही उनके वाहनों से फ्लैशर लाइट्स को भी हटाया गया है। अब तक जनपद पुलिस द्वारा 103 फ्लैशर लाइट लगे वाहनों के वाहन चालकों के चालान किये गये हैं।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह