
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली देहरादून को लैंसडाउन चौक पर कुछ व्यक्तियों के बीच मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि गौरव लोधी नाम का एक बस ड्राइवर, जो एक निजि शिक्षण संस्थान की बस चलाता है, का दोपहर के समय लैंसडाउन चौक पर किसी बात को लेकर स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया था। जिनके द्वारा उक्त बस चालक के साथ मारपीट की गई थी। घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के सम्बन्ध में पीडित द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घटना स्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज से घटना में शामिल लोगों की पहचान करते हुए 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

More Stories
आपदा मे अवसर तलाशने वाले कुकर्मियों पर नैनीताल पुलिस ने किया कड़ा प्रहार, गैस के संकट मे चाँदी काट रहे अवैध गैस का काला धंधा करने वाले दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार, रामनगर पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से 34 गैस सिलेंडर किये बरामद !
देहरादून एसटीएफ ने आंतकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपी के पाकिस्तानी आंतकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आंतकी शहजाद भट्टी से जुडे थे तार,पकडे गए अभियुक्त के तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना।
चारधाम यात्रा-2026 से पूर्व देहरादून में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया व्यापक जायजा,एनडीएमए-यूएसडीएमए के तत्वाधान में देहरादून के चार प्रमुख स्थलों पर एक साथ मॉक अभ्यास,टीमों के प्रदर्शन की सराहना, समन्वय, संचार और निर्णय क्षमता को सशक्त बनाने पर जोर !