
उत्तरकाशी के हर्षिल में आई आपदा के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई फर्जी वीडियो आपदा को लेकर प्रचारित हो रही है जिनमें से एक वीडियो राजधानी के करीब प्रसिद्ध पर्यटक स्थाल सहस्त्रधारा का फ़र्ज़ी वीडियो जो सत्यता से बिल्कुल ही भिन्न है वायरल हो रही है जिसमें नदी अपने विकराल रूप में दिखाई दे रही है और अपने किनारे के मकान और दुकानों को अपने आगोश मे समाती दिखाई दे रही है वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है जिसके चलते स्थानीय लोगों के परिचित और परिजन जो बाहर देश और विदेश में रह रहे हैं परेशान होकर अपने परिजनों को फोन कर उनकी कुशलता पूछ रहे हैं जिसके चलते सहस्त्र धारा के लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं इतना ही नहीं इस वीडियो को देखकर सहस्त्रधारा घूमने आने वाले पर्यटक यहाँ पर आने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं जिस कारण यहां के स्थानीय व्यापारियों का व्यापार चौपट होता जा रहा है स्थानीय लोगों की मांग है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति का पता लगाया जाए और उसके खिलाफ आईटी एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यहाँ के लोगो का रोजगार सुचारु रूप से चलता रहे !

More Stories
चिड़ोंवाली मंदाकनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मौजूद अधिकारियो को एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश.!
कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान,एसएसपी देहरादून ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित,एसएसपी ने कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओ की ली जानकारी,सामने आई समस्याओ के त्वरित निस्तारण के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु