राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
स्कूटी प्रतियोगिता में डा0 रीना पैथवाल ने मारी बाजी
कोटद्वार। प्रगतिशील जन मंच द्वारा श्रीनगर गढ़वाल स्थित रामलीला मैदान में संचालित तृतीय महिला जागृति समारोह प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं
और छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूटी संचालन प्रतियोगिता में डा0 रीना पैथवाल प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनिका भंडारी ने दूसरा स्थान और सुनीता बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंच द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से महिला कवि सम्मेलनन, मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, नृत्य, गायन और रस्सा–कसी प्रतियोगिता शामिल हैं। इस मौके पर अंजली संस्थान के संचालक बृजेश भट्ट ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को समुचित मंच उपलब्ध कराने को लेकर अनिल स्वामी का यह प्रयास समाज हित में सराहनीय है। प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहां कि यह कार्यक्रम विगत दो वर्षों से किया जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी लगातार जारी रहेगा । प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस वर्ष तृतीय महिला जागृति समारोह की टैगलाइन नशा मुक्त हो श्रीनगर हमारा को रखा गया

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,