
आज देहरादून मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय मे भेंट की । दोनो नेताओ ने विभिन्न समसामयिक विषयो पर चर्चा की । डा.नरेश बंसल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसान हित मे गन्ना मुल्य पहले से बढाकर शीघ्र घोषित करने की मांग पर चर्चा की व इसे अतिशीघ्र घोषित करने का आग्रह किया।डा. नरेश बंसल ने कहा की किसान संगठनों द्वारा गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग तेज हो गई है। सभी संगठन सरकार से जल्द से जल्द और उचित गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे है। विभिन्न किसान संगठनो ने उनसे भी यह मांग मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखने का आग्रह किया है।
सासंद डा.नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन के दो माह बीतने के बाद भी गन्ने का मूल्य घोषित नही हो सका है।जिससे किसान मे चिंता है । उसके शीघ्र व उचित दर पर घोषित किया जाए संभव हो तो पहले से अधिक दर दी जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र कार्यवाई कर गन्ना मूल्य घोषित करने का आश्वासन डा. नरेश बंसल को दिया।

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!