November 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्त्तव्य, *बुजुर्ग व्यक्ति के ऑटो में छूटे बैग और उसमें रखी ₹1,40,500/- की नकदी व अन्य सामान को बरामद कर किया सुपुर्द

देहरादून

जनपद पौड़ी गढ़वाल से देहरादून आए 64 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम बुरासी, पोस्ट बुरासी, थाना पाबौ, जनपद पौड़ी गढ़वाल, रिस्पना क्षेत्र में एक ऑटो से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका बैग उक्त ऑटो में ही छूट गया, जिसमें उनकी ₹1,40,500/- नकद धनराशि के अतिरिक्त आवश्यक दवाइयां एवं अन्य सामान भी रखा हुआ था। जिसकी सूचना उनके द्वारा तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर दी गईं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो कि सहायता से संबंधित ऑटो की पहचान करते हुए ऑटो चालक से संपर्क किया गया तथा उसके पास से बैग सकुशल बरामद कर बुज़ुर्ग व्यक्ति के सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ बैग एवं उसमें रखी ₹1,40,500/- की नकदी, दवाइयां तथा अन्य सामान वापस पाकर श्री बलवंत सिंह ने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया।

 

Share