देहरादून
वायरल हो रही एक वीडियो जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमे किसी सरकारी विभाग के पट्टी लगी हुई थी में अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई दिखाई का प्रदर्शन किया जा रहा था।
वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अल्प समय में कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से *धारा 170 BNSS* के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली अभियुक्तों तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाहन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* :
01 : मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन हरभज वाला पटेल नगर देहरादून
02 : बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी हरभज वाला देहरादून
03 : दानिश पुत्र मोनीश निवासी मेहुवाला माफी खादर देहरादून

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!