
*आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों तथा अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए हैं निर्देश*
*आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ऐसे सभी आदतन अपराधी, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें दून पुलिस द्वारा चिन्हित कर लगातार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है :- एसएसपी देहरादून*
आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 आदतन अपराधियों, जिनके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है तथा जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी देहरादून का रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही