देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे थे, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल उक्त युवकों की तलाश कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिस पर थानाध्यक्ष क्लेमटाउन के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए 04 युवकों (1)-यश्वसी गौतम पुत्र श्री विनय कुमार गौतम, निवासी 150/2 कोतवाली चौराह हाथरस जिला अलीगड़ उत्तर प्रदेश (2)-वंश तोमर पुत्र वरुण तोमर निवासी तिशोतरा, जिला बिजनोर उतर प्रदेश (3)-ध्रुव शर्मा पुत्र रवि शंकर शर्मा, निवासी 1043 इन्द्रानगर कालोनी , बसंत बिहार देहरादून (4)- कृष्णा राठी पुत्र कर्मवीर राठी निवासी कृष्णा मार्केट, क्लेमेंट टाउन देहरादून को हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
हिरासत में लिए गए युवकों में से 02 युवक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु कॉलेज प्रबंधन से पत्राचार किया गया है।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !