
आज दिनांक 16/11/2025 को जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर UKSSSC द्वारा सहकारी निरीक्षक वर्ग -2/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस देहरादून द्वारा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।
परीक्षा के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही सुरक्षा के संबंध में उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए।

More Stories
दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में SDRF का मानवीय सेवा अभियान* केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में बीमार श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता प्रदान कर सुरक्षित पहुंचाया.!
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं