विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान आज दिनांक 12-02-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 135 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 135 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 46,500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
हल्द्वानी बड़ी मंडी में सनसनीखेज डबल मर्डर का किया खुलासा,कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 06 घंटे में किया गिरफ्तार !
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा