
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जुआ, सट्टा व अन्य अनैतिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई । गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 04.01.2024 को जैन प्लाट रायपुर के पास से एक व्यक्ति मनोज कुमार पुत्र यशपाल निवासी अम्बेडकर कालोनी, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से सट्टे की धनराशि 2450/ – रुपए नगद व सट्टा पर्ची को बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
मनोज कुमार पुत्र यशपाल निवासी अम्बेडकर कालोनी, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।
*बरामदगी*
1- 2450/ – रुपए नगद व सट्टा पर्ची
*पुलिस टीम-*
01- कानि0 प्रमोद कुमार
02 –कानि0 रणजीत राणा

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!