

देहरादून
दिल्ली में कार में हुए विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गए निर्देशों पर एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है, स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहरादून रेलवे स्टेशन पहुँचकर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वयं मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की सघन चेकिंग सुनिश्चित कराई जा रही है, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी अपने- अपने क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग के जायजा लिया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव