
थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी की उनकी नाबालिक पुत्री एमकेपी कॉलेज में पढ़ने गई थी, जो अभी तक वापस नहीं आई। जिसे काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नही चल पा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
गुमशुदा की तलाश हेतु तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका की जानकारी हेतु रिश्तेदार व दोस्तों की जानकारी करते हुए उनसे पूछताछ की गई। जिससे पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिक बालिका के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है तथा वह अपने किसी मित्र के पास हरिद्वार जाने की बात कह रही थी, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। दिनांक 03.10.23 को रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मैन्युअली कड़ी महेनत करते हुऐ गुमशुदा नाबालिक बालिका को कलियर हरिद्वार पार्किंग से सकुशल बरामद किया गया, जिसे उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त