देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को चार धाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने एवं सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा हेतु सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों की सुविधाओं एवं सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित यात्रा हेतु सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 16-05-25 को ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मध्य प्रदेश से आए 70 सदस्यों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के दौरान पुलिस तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा किए गए।
दल के सदस्यों द्वारा बताया गया की पुलिस द्वारा यात्रा को निर्बाध रूप से पूर्ण कराए जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं कार्य योजना के कारण ही उनके दल को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई, जिसके लिए उनके द्वारा मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
यात्रियों के द्वारा यात्रा का अनुभव साझा किया गया और सकुशल यात्रा में शासन प्रशासन का धन्यवाद दिया गया।
रात्रि में महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रांजिट कैंप में प्रभावी गश्त कर महिलाओं को सुरक्षा और यात्रा संबंधी मार्गदर्शन किया जा रहा है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही