
दिनांक 24/25-04-2024 की देर रात्री पलटन बाजार स्थित ’’ओमजी गारमेंटस’’ की दुकान पर आग लगने की घटना के संबंध में दुकान स्वामी नवनीत राजवंशी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश राजवंशी, निवासी 49 पल्टन बाजार कोतवाली देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में पेट्रोल छिडककर आग लगाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 208/24, धारा 436 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों में प्रकाश में आये संदिग्ध को चिन्हित करते हुए, अभियुक्तों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए *घटना में शामिल अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।*
*नाम/पता अभियुक्त :-*
1- अरूण कालरा पुत्र चानन शाह कालरा, निवासी गोविंद गढ , थाना कैन्ट, देहरादून, उम 58 वर्ष(राजपुर रोड में रेस्ट्रोरेंट है)

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप